Previous
my-religious-spiritual-poetry

My Religious & Spiritual Poetry

₹299.00
Next

Poems by Sahaj Sabharwal

₹199.00
Poems by Sahaj Sabharwal

Sajde Se Shunya Tak: Ek Antaryatra by Anju Soni

₹250.00

Pages: 76, 5.5×8.5, English
Available Types: Print, E-book
Genre: Poetry

ISBN: 9789349168848
Paperback: Rs.250 + Shipping (ships in 10-15 working days)
Ebook: Rs.149(click here to order, will be delivered within 24 Working Hours)

Description

सज्दे से शून्य तक: एक अंतर्यात्रा

यह काव्य-संग्रह किसी सांसारिक प्रशंसा की आकांक्षा या बौद्धिक प्रदर्शन का प्रयास नहीं है; यह तो जीवन के यथार्थ, सामाजिक परिदृश्यों और अंतर्मन के द्वंद्वों से गुज़रते हुए उस ‘एक’ तक पहुँचने की मौन चेतना की यात्रा है।
यहाँ संकलित रचनाएँ किसी एक व्यक्ति की सीमा में बंधी नहीं हैं, बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं की वह परतें हैं जहाँ विचार जब शब्दों की परिधि से आगे निकले, तो उन्होंने मौन को साधा, और जब मौन भी विलीन हुआ, तब चेतना ने शून्य का आलिंगन कर लिया।

यह ३० पड़ाव केवल कविताएँ नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों से छनकर निकला वह सत्य हैं जहाँ अंतर्द्वंद्व शांत होकर ईश्वरीय न्याय और विधान पर पूर्ण आस्था में बदल जाते हैं। यह उस हर अंतर्मुखी रूह का दर्पण है, जिसने कभी एकांत में सत्य को तलाशा है और संसार के कोलाहल के बीच भी अपने स्वाभिमान और आध्यात्मिक निष्ठा को सुरक्षित रखा है।

यदि इन पंक्तियों के अनुशीलन से पाठक के भीतर तिनका भर ठहराव या रूहानी सुकून का एक कतरा उतर सके, तो इस सृजन का उद्देश्य सार्थक होगा।

अंजू सोनी, शिक्षाविद, नगर योजनाकार (Urban Planner) एवं दार्शनिक विचारक।गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (GNDU) एवं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT, Hamirpur) में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के रूप में अपनी अकादमिक सेवाएं देने के उपरांत, आपने दिल्ली में ट्रांसपोर्ट प्लानर तथा वर्तमान में नगर विकास विभाग (Urban Development Department) में अर्बन प्लानर के रूप में महत्वपूर्ण प्रशासनिक व तकनीकी दायित्वों का निर्वहन किया है।

जटिल शहरी संरचनाओं और भौतिक योजनाओं के विश्लेषण के साथ-साथ, मानवीय चेतना, मौन, स्वाभिमान और ईश्वरीय सत्ता के प्रति आपकी गहरी दार्शनिक रुचि रही है। प्रस्तुत काव्य-संग्रह तकनीकी यथार्थ और आध्यात्मिक वैराग्य के उसी दुर्लभ समन्वय की अभिव्यक्ति है, जहाँ सांसारिक द्वंद्वों से पार पाकर आत्मा परमात्मा के शाश्वत सत्य से साक्षात्कार करती है।

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “Sajde Se Shunya Tak: Ek Antaryatra by Anju Soni”

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping